फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वलीमे में हंगामा: हापुड़ से आया युवक, दुल्हन को बताया अपनी पत्नी, शादी के फोटो-वीडियो भी दिखाए, निकला ये नतीजा

Wed, 18 Nov 2026 11:25 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: लिसाड़ीगेट निवासी युवक का निकाह 16 नवंबर को हापुड़ की लड़की से हुआ। वलीमे में हंगामा हो गया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। यहां से युवती को उसके मायके वाले ले गए, फिलहाल मामला उलझ गया है और कोई नतीजा नहीं निकला है। 
विज्ञापन
मायके गई दुल्हन। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : i
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लिसाड़ी गेट क्षेत्र में शादी के महज दो दिन बाद ही नवविवाहिता को लेकर विवाद हो गया। मंगलवार रात वलीमे के कार्यक्रम में हापुड़ निवासी एक युवक पहुंच गया और दुल्हन को अपनी पत्नी होने का दावा करते हुए हंगामा कर दिया। युवक के अनुसार उसका पांच महीने पहले ही युवती से निकाह हो चुका है। युवक ने आरोप लगाया कि युवती के परिजनों ने उसे बिना बताए दूसरी जगह शादी कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक और नवविवाहिता को थाने ले गई।
विज्ञापन
Trending Videos

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी युवक की शादी 16 नवंबर को हापुड़ निवासी एक युवती के साथ हुई थी। मंगलवार रात युवक के घर के बाहर गली में वलीमे का कार्यक्रम किया गया था। परिवार के लोग और रिश्तेदार खुशियों में शामिल थे। इसी दौरान हापुड़ निवासी एक युवक वहां पहुंच गया। युवक ने वलीमे में पहुंचते ही हंगामा शुरू कर दिया। 
 

उसका दावा था कि पांच महीने पूर्व ही उसका युवती के साथ निकाह हो चुका है। शादी की जानकारी युवती के परिजनों को भी है। युवक के हंगामे के दौरान दूल्हे पक्ष की उससे कहासुनी हो गई। युवक की सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया। पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने आ गई। युवक के परिजन भी मौके पर आ गए।
 
विज्ञापन

युवक ने पुलिस को युवती से शादी के फोटो व वीडियो दिखाए। इसके बाद युवती के परिजन युवती को लेकर हापुड़ चले गए। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें