फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी के खिलाफ थाने पर हंगामा

विज्ञापन
जानी थानें पर गोकशी की घटना को लेकर हंगामा करते हुए ग्रामीण। - फोटो : SARDANA
विज्ञापन
जानीखुर्द। गांव खानपुर के ग्रामीणों ने गोकशी के मामले में कार्रवाई नहीं किए जाने पर शुक्रवार को थाने में हंगामा किया। वहीं, थाना प्रभारी द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी किए जाने का आश्वासन देने पर ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

गांव खानपुर में बृहस्पतिवार को कुछ गोवंश के अवशेष खेत में मिले थे। पुलिस ने गड्डा खुदवाकर उन्हें दबवा दिया था। वहीं, देर शाम आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। खानपुर क ेग्रामीण शुक्रवार को रवि भारत चिकारा के नेतृत्व में जानी थाने पहुंचे। उन्होंने यहां पर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही से क्षेत्र में गोकशी की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। इस पर थाना प्रभारी ब्रजेश शर्मा ने गोकशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। वहीं, युवा हिंदू वाहिनी के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह ने आरोप लगाया कि जानी पुलिस गोकशों को शह दे रही है। वे इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें