फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइन के करंट से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एचटी लाइन के करंट से वृद्ध की मौत
विज्ञापन

बहसूमा। मोड़ कला के जंगल में एचटी लाइन के टूटे तार की चपेट में आने से बकरी चरा रहे 65 वर्षीय वृद्घ की करंट से मौत हो गई। बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने हंगामा किया। हस्तिनापुर विधायक ने इस मामले में नाराजगी जाहिर की। हस्तिनापुर एसडीओ द्वारा पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये का चैक सौंपा गया। उसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
बहसूमा के मोहल्ला छिप्पी वाला निवासी 65 वर्षीय रमेश बकरियां चराने का काम करते थे। हापुड़ निवासी रमेश के दामाद अरविंद के मुताबिक शुक्रवार को वह भी रमेश के साथ मोड़ कला के जंगल में बकरियां चरा रहा था। किसान ओमकार के खेत के ऊपर से एचसी लाइन(हाइटेंशन लाइन) गुजर रही है जो कि काफी पुरानी है। अरविंद के मुताबिक एचसी लाइन का एक तार टूटा हुआ घास में पड़ा हुआ था। बकरियां खेत में चली गईं। उन्हें निकलाने के लिए रमेश वहां पहुंचे तो लाइन की चपेट में आ गए। तेज करंट से रमेश की मौके पर मौत हो गई। घटना के बारे में ग्राम प्रधान पति कपिल व हस्तिनापुर भाजपा विधायक दिनेश खटीक को अवगत कराया। विधायक ने बहसूमा बिजली घर के जेई राजेंद्र सिंह से लापरवाही पर नाराजगी जाहिर की। घटना को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची। मौके पर पहुंचे हस्तिनापुर एसडीओ विनय शर्मा ने प्रदीप, संदीप, अर्जुन देशवाल, कुवरपाल, हरपाल, सुमित व महकार के समक्ष पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये का चैक सौंपा। उसके बाद थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दशकों पुरानी है लाइन
ग्रामीणों के मुताबिक एचटी लाइन कई साल पुरानी है। कुछ ग्रामीणों का दावा है कि आजादी के समय यह लाइन लगाई गई थी। उसके बाद से बदली नहीं गई। कई बार ग्रामीणों ने जर्जर तारों की शिकायत विभाग में भी की, पर अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें