फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पेयजल संकट और खराब स्ट्रीट लाइटों पर नगर पंचायत में हंगामा

विज्ञापन
लावड़ - सभासद के साथ नगर पंचायत में समस्याओं के समाधान के लिए पहुंची महिलाएं। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
- वार्डवासियों का फूटा गुस्सा, अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लावड़। वार्ड नंबर एक में कई दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप रहने और स्ट्रीट लाइटें खराब होने से परेशान लोगों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। सभासद यादराम जाटव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में वार्डवासी नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा किया। लोगों ने जल्द समस्याओं का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
सभासद यादराम जाटव के साथ वार्ड निवासी अनीता, बाला, सुदेश, राजेश, राखी, ओमकली, संतोष समेत अन्य लोग नगर पंचायत पहुंचे। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि वार्ड में कई दिनों से पानी की टंकी से नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। इसके चलते लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच पानी की समस्या ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि क्षेत्र की कई स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब हैं। शिकायत के बावजूद उन्हें ठीक नहीं कराया गया, जिससे रात के समय गलियों में अंधेरा छाया रहता है। इससे महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को आवागमन में परेशानी होती है और असामाजिक तत्वों का भी डर बना रहता है। उनका कहना था कि कई बार नगर पंचायत कर्मचारियों से शिकायत की गई, लेकिन उनकी बात गंभीरता से नहीं सुनी गई।
विज्ञापन

नगर पंचायत की चेयरपर्सन हज्जन आफताब ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था। शिकायत मिलने के बाद संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं। जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारु कराई जाएगी और खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराकर वार्ड की सभी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें