फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जन्म-मृत्यु प्रमाण जारी न होने पर नगर निगम में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
- कर्मचारियों ने सर्वर बाधित होने की बात कही, पार्षदों ने की शिकायत
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी न होने पर मंगलवार को नगर निगम में हंगामा हो गया। आवेदकों ने कहा कि वे नगर निगम की कार्यशैली से परेशान हैं। वहीं, निगम के कर्मचारियों ने सर्वर बाधित होने की बात कहकर पल्ला झाड़ दिया। इस मामले में पार्षद दीपक वर्मा और उत्तम सैनी सहित कई पार्षदों ने महापौर हरिकांत अहलूवालिया और नगर आयुक्त सौरभ गंगवार से शिकायत करने की बात कही।
नगर निगम में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए काफी संख्या में आवेदन लंबित हैं। पार्षदों ने सदर तहसील में लंबित आवेदनों की काफी संख्या हैं। आरोप लगाया कि सिफारिश या पैसे दिए बिना प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जा रहे हैं। इससे आवेदक परेशान हैं। करीब दस दिन से मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जा रहे हैं। इक्का-दुक्का जन्म प्रमाण पत्र जारी होते है जबकि अधिकांश समय सर्वर न चलने की बात कही जाती है। इससे लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षदों ने कहा कि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र को लेकर अक्सर निगम में हंगामा होता रहा है। निगम के अधिकारी गंभीर नहीं हैं। वरिष्ठ प्रभारी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र एवं अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार का कहना है कि समस्या का जल्द निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें