फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पालिका बोर्ड बैठक में हंगामा, सभासदों ने चेयरपर्सन पर लगाए आरोप

विज्ञापन
सरधना। नगर पालिका की बोर्ड बैठक में हंगामे के बीच चर्चा करते सभासद और पालिका अधिकारी। संवाद
विज्ञापन
- तीखी नोकझोंक के बीच हुई बैठक, विकास कार्यों से जुड़े प्रस्तावों को मिली मंजूरी
विज्ञापन

- फर्जी हाजिरी से वेतन निकालने, ई-रिक्शा खरीद में गड़बड़ी और ठेकेदारों से सांठगांठ के आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर पालिका में आयोजित बोर्ड बैठक में विभिन्न मुद्दों को लेकर जमकर हंगामा हुआ। सभासदों ने चेयरपर्सन सबीला बेगम पर पालिका के कामकाज से जुड़े कई गंभीर आरोप लगाए। सभासदों और अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला के बीच नोकझोंक हुई। बैठक के बीच कस्बा निवासी दीपक निराला के पहुंचने और चेयरपर्सन की ओर पर्चे फेंककर विरोध जताने के बाद स्थिति और बिगड़ गई। इस दौरान पालिका कर्मचारियों और दीपक के बीच हाथापाई भी हुई।
हंगामे और तीखी नोकझोंक के बीच सभासदों की ओर से रखे गए करीब 11 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्तावों को बोर्ड बैठक में पास कर दिया गया। बैठक में विभिन्न वार्डों से संबंधित विकास कार्यों के प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए, जिन पर चर्चा के बाद स्वीकृति प्रदान की गई। सभासदों ने आरोप लगाया कि पालिका के अभिलेखों में कुछ ऐसे कर्मचारियों के नाम दर्ज हैं, जो नियमित रूप से काम नहीं करते। इसके बावजूद उनकी उपस्थिति दर्शाकर वेतन निकाला जा रहा है। सभासदों ने जांच कराने और पालिका के धन के दुरुपयोग को रोकने की मांग की। कर्मचारियों को सर्दी की वर्दी समय से उपलब्ध कराने का मुद्दा भी उठाया गया।
विज्ञापन

सभासदों ने चेयरपर्सन पर पालिका की महत्वपूर्ण फाइलें घर ले जाने का आरोप लगाते हुए आपत्ति जताई। आजाद नगर में निर्माण कार्य नहीं कराने, ई-रिक्शा खरीद में कथित अनियमितता, बोर्ड से पारित आदेशों पर शासनादेश का हवाला देकर काम रोकने और सभासदों की ओर से पत्र दिए जाने के बावजूद कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए। दुकान आवंटन के बाद संबंधित लोगों को दुकानें सुपुर्द नहीं किए जाने का मुद्दा भी उठाया। सभासद सोनू त्यागी ने चेयरपर्सन पर निजी हित साधने और ठेकेदारों से सांठगांठ करने के आरोप लगाए। अन्य सभासदों ने भी विभिन्न मामलों में जवाब और कार्रवाई की मांग की। आरोपों को लेकर बैठक में काफी देर तक बहस होती रही। चेयरपर्सन सबीला बेगम की ओर से आरोपों पर कोई जवाब नहीं दिए जाने की बात सभासदों ने कही।
बैठक में सभासद शानू जैन, सोनू त्यागी, तारिक हसन, इमरान ठाकुर, खालिद, राहुल पाल, शहजाद सितारा, नेहा टाली, मुकेश कुमार, शाहिद मलिक, पिंकी सोम और दीपक जैन के अलावा पालिका लिपिक मनोज कुमार व विपिन शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन



पर्चे फेंकने के बाद बढ़ा विवाद
बोर्ड बैठक में कस्बा निवासी भ्रष्टाचार निवारण रिवोल्यूशन फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक निराला भी पालिका सभागार पहुंच गए। उन्होंने चेयरपर्सन की ओर कुछ पर्चे फेंककर विरोध जताया। इस पर पालिका कर्मचारियों और दीपक के बीच विवाद हो गया और हाथापाई की स्थिति बन गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें