फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूडबराल में घरो मे बिजली कनेक्शन नही मिलने से परेशान लोगो मकान बिकाउ पोस्टर लगाए

विज्ञापन
विज्ञापन
परतापुर। भूड़बराल बस्ती के लोगों ने रविवार को विद्युत निगम के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उनका कहना है कि आधी कॉलोनी में विद्युत निगम ने बांस एवं बल्ली के सहारे केबल खींचकर विद्युत कनेक्शन दे रखे हैं। वहीं, आधे घरों में अंधेरा छाया रहता है।
विज्ञापन

भूड़बराल निवासी जोगिंद्र ने बताया कि विद्युत निगम ने बांस-बल्लियों के सहारे कई घरों में कनेक्शन दे रखे हैं। अन्य आवेदकों को लाखों रुपये एस्टीमेट जमा कराने के लिए कहा जा रहा है। यहां पर रात में विद्युत प्रकाश नहीं होने से घरों में कई बार जहरीले कीडे़ घुस आते हैं। इनसे अप्रिय घटना का भय बना रहता है। इसके चलते कई लोग मकान बेचकर पलायन करने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि विद्युत कनेक्शन के लिए दक्षिण विधायक सोमेद्र तोमर एवं कई अन्य जनप्रतिनिधियो से गुहार लगा चुके हैं। अब मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। वहीं, कॉलोनी में शुद्ध पेयजल भी नहीं मिल रहा है। जिससे उन्हें सरकारी नल से पानी लाना पड़ता है। इससे गुस्साए कॉलोनीवासियों ने मकान बिकाऊ के पोस्टर लगा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें