फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 12 तक अपलोड करें प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने सम-सेमेस्टर जून-2026 के सभी पाठ्यक्रमों के आंतरिक, प्रयोगात्मक और मौखिक परीक्षाओं के अंक ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने के लिए 12 सितंबर तक अंतिम अवसर दिया है। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि परीक्षाओं के लिए परीक्षक नियुक्त किए जा चुके हैं। यदि कोई परीक्षक परीक्षा कराने में असमर्थता जताता है तो संबंधित महाविद्यालय को उसका पत्र विश्वविद्यालय भेजकर दूसरे परीक्षक की नियुक्ति करानी होगी। विश्वविद्यालय के अनुसार पहले भी 25 अगस्त तक अंक अपलोड करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन कुछ महाविद्यालयों ने अभी तक वांछित अंक अपलोड नहीं किए हैं। इस पर कुलपति ने नाराजगी जताई है। सभी संस्थानों को निर्देश दिए गए हैं कि कोई भी पात्र छात्र आंतरिक, प्रयोगात्मक या मौखिक परीक्षा से वंचित न रहे। विश्वविद्यालय ने पूर्णांक और प्राप्तांक की जांच के बाद ही अंक अपलोड करने को कहा है। अनुपस्थित छात्रों की सूची के साथ आंतरिक एवं प्रयोगात्मक/मौखिक अंकों की पोर्टल प्रति गोपनीय विभाग की खिड़की संख्या-40 पर जमा करनी होगी। अंक अपलोड न होने से किसी छात्र का परिणाम अधूरा रहने पर इसकी जिम्मेदारी संबंधित महाविद्यालय या संस्थान की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें