फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: देवी मंदिर चौराहे की पुलिया का उच्चीकरण शुरू

Sun, 28 Sep 2025 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। नगर पालिका द्वारा देवी मंदिर चौराहे स्थित पुलिया के उच्चीकरण का कार्य प्रारंभ करा दिया गया है। लंबे समय से जर्जर हो चुकी इस पुलिया के चलते बरसात के मौसम में जलभराव की गंभीर समस्या बनी रहती थी।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष सबीला बेगम ने क्षेत्रवासियों की लगातार मिल रही शिकायतों और मांगों को संज्ञान में लेते हुए पुलिया के पुनर्निर्माण का निर्णय लिया। इस कार्य को लेकर स्थानीय नागरिकों में खुशी का माहौल है। पालिका अध्यक्ष सबीला बेगम एवं नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने बताया कि पुलिया का कार्य शीघ्रता से पूर्ण कर जनता को समर्पित किया जाएगा। इस अवसर पर क्षेत्रीय नागरिकों ने पालिका प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कार्य क्षेत्र के लिए अत्यंत आवश्यक था और इसके पूर्ण होने से स्थानीय मूलभूत समस्याओं में एक बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें