फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बालगृह में लाइब्रेरी अपडेट कीजिए, पढ़ाई के लिए बच्चों को प्रोत्साहित करें

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। राजकीय बाल गृह, नारी निकेतन में लाइब्रेरी अपडेट कीजिए और बच्चों को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें। रहन-सहन और खानपान का ध्यान रखें। सूची बनाकर आधार कार्ड बनवाएं जाएं। बच्चों को प्रशिक्षण भी दें, ताकि सुधार हो सके। उनका मानसिक संतुलन भी बेहतर रहे। यह बात बृहस्पतिवार को जिला जज रजत सिंह जैन ने प्रशासनिक अधिकारियों और अधीक्षक को निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिला जज रजत सिंह जैन और डीएम वीके सिंह ने सूरजकुंड बालगृह, नारी निकेतन का निरीक्षण किया गया। सूरजकुंड बालगृह पर शिशु सदन, क्लास रूम, लाइब्रेरी, शयन कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने लाइब्रेरी में बच्चों को ज्यादा से ज्यादा पढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। डीएम ने डीएसओ को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन बच्चों के आधार कार्ड नहीं हैं। उनकी सूची बनाकर आधार कार्ड बनवाए जाएं। उन्होंने बच्चों से खानपान की जानकारी ली। नारी निकेतन में बच्चों को दी जा रही सुविधा के बारे में जानकारी प्राप्त की। सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी, सूरजकुंड बाल गृह का स्टाफ, नारी निकेतन का स्टॉफ सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें