फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: श्रीराम के लिए युधिष्ठिर-लक्ष्मण और सीता भी मांगेंगी वोट, स्मृति ईरानी आज वोटर्स को साधेंगी

Sun, 07 Apr 2024 12:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पर्दे के राम अरुण गोविल के लिए मेरठ हापुड़ लोकसभा क्षेत्र में मतदाताओं से वोट मांगने के लिए सीता, लक्ष्मण और युद्धिष्ठिर भी जल्द मेरठ आएंगे। वहीं आज स्मृति ईरानी भी मेरठ में महिला सम्मेलन के जरिए वोटर्स को साधेंगी।
विज्ञापन
गजेंद्र चौहान, अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ-हापुड़ लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी अरुण गोविल के पक्ष में भाजपा ने ताकत झोंक दी है। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी रैली कर चुके हैं। अब सोशल मीडिया पर रामायण में राम बने अरुण गोविल के पक्ष में वोट की अपील कर रहे हैं, वहीं रामायण में युधिष्ठिर और लक्ष्मण का पात्र निभाने वाले कलाकार भी जल्द ही मेरठ आएंगे।

विज्ञापन


रामायण में युधिष्ठिर का किरदार निभाने वाले गजेंद्र चौहान की ओर से वीडियो जारी कर उनके पक्ष में वोट की अपील की जा रही है वह भी जल्द आने का दावा कर रहे हैं। माना जा रहा है कि सीता का किरदार निभाने वाली दीपिका चिखलिया और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी भी उनके पक्ष में जल्द ही मेरठ में वोट मांगते हुए दिखाई देंगे। 

स्मृति ईरानी आज गढ़ रोड पर करेंगे महिला सम्मेलन
स्मृति ईरानी गढ़ रोड स्थित राधा गोविंद मंडप में महिला सम्मेलन के जरिए वोटरों को साधेंगी। उधर, शनिवार को अरुण गोविल ने सदर स्थित वामन भगवान मंदिर में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बाबा के दर्शन किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें