हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामराज के ही मोहल्ला जगजीवनपुरी निवासी सुनील (28) पुत्र कश्मीर दोपहर करीब 1: 35 बजे रामराज के बाजार से गुजर रहा था। तभी फलावदा निवासी प्रदीप धीमान आया और सुनील को कमर, कनपटी समेत चार गोलियां मारीं। इसके बाद वह हथियार लहराते हुए फरार हो गए। खून से लथपथ सुनील गिर पड़ा। गोलियां चलते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ मच गई।
सुरेंद्र के घर पर गमजदा महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर बहसूमा पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घायल सुनील को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसपी देहात ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी का कहना है कि सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। रिपोर्ट दर्ज कर हत्यारोपी प्रदीप धीमान को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
ये भी देखें...
Baghpat: बर्तन व्यापारी से भाव पूछने पर हुआ विवाद, फ्राइंग पैन से पीट-पीटकर हत्या, दो गिरफ्तार; ऐसे हुआ खुलासा
सरेआम हत्या से बाजार की सुरक्षा पर सवाल
खुलेआम बाजार में हुई इस गोलीबारी की घटना ने स्थानीय व्यापारियों और निवासियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि इतने सार्वजनिक स्थान पर इस तरह की वारदात को अंजाम दिया गया। बता दें कि रामराज कस्बा मुजफ्फरनगर जिले में आता है, जबकि थानाक्षेत्र बहसूमा का है, जो कि मेरठ में है। यह दोनों जिलों के बॉर्डर का इलाका है।