कनेक्शन काटने के बाद हटाया गया मस्जिद का गेट।
- फोटो : अमर उजाला
मस्जिद को सहमति से हटाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी और रैपिड के अधिकारी लगे हुए हैं। इस मामले में मस्जिद से जुड़े मौलवी और अन्य लोगों के साथ बातचीत की गई है।
इसी मामले में वार को एडीएम सिटी बृजेश सिंह इस स्थल पर पहुंचे और बातचीत की। फिलहाल स्थल का मुख्य गेट हटवा दिया गया है। बिजली का कनेक्शन भी कट गया है।
जल्द ही सहमति से धार्मिक स्थल को हटाने की वार्ता अधिकारियों की चल रही है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि रैपिड के कार्य के चलते मस्जिद हटाने के लिए सहमति बनाई जा रही है। वहीं जुमे को लेकर भी पुलिस अलर्ट है। बताया गया कि फिलहाल समाज के लोग माैके पर पहुंचे हैं। फिलहाल कार्य रोका गया है। समाज के लोगों से बातचीत की जा रही है।