फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ में सहमति से मस्जिद हटाने का कार्य जारी, रैपिड के ट्रैक में बन रही थी बाधा, पहुंचे समाज के लोग

Fri, 21 Feb 2025 01:12 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में दिल्ली रोड पर रैपिड रेल ट्रैक निर्माण में बाधा बन रही मस्जिद को सहमति से हटाने का कार्य किया जा रहा है। वहीं जुमे की नमाज को लेकर भी पुलिस प्रशासन अलर्ट है। बताया गया कि समाज के लोग माैके पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
दिल्ली रोड स्थित मस्जिद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रैपिड के निर्माण कार्य के चलते दिल्ली रोड पर जगदीश मंडप के पास मस्जिद हटाने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सहमति बनाने के बाद मस्जिद को हटाने का कार्य शुरू किया गया। फिलहाल मस्जिद का गेट हटा दिया गया है। बिजली का कनेक्शन भी काटा गया है। शुक्रवार को सहमति से मस्जिद को हटाने का कार्य शुरू किया गया। 

विज्ञापन


दरअसल, दिल्ली रोड पर रैपिड का कार्य तेज गति से चल रहा है। दिल्ली रोड पर जगदीश मंडप के पास स्थित मस्जिद के चलते निर्माण कार्य में अवरोध आने की बात अधिकारी कह रहे हैं। 

विज्ञापन

कनेक्शन काटने के बाद हटाया गया मस्जिद का गेट। - फोटो : अमर उजाला
मस्जिद को सहमति से हटाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी और रैपिड के अधिकारी लगे हुए हैं। इस मामले में मस्जिद से जुड़े मौलवी और अन्य लोगों के साथ बातचीत की गई है।

इसी मामले में  वार को एडीएम सिटी बृजेश सिंह इस स्थल पर पहुंचे और बातचीत की। फिलहाल स्थल का मुख्य गेट हटवा दिया गया है। बिजली का कनेक्शन भी कट गया है।

जल्द ही सहमति से धार्मिक स्थल को हटाने की वार्ता अधिकारियों की चल रही है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि रैपिड के कार्य के चलते मस्जिद हटाने के लिए सहमति बनाई जा रही है। वहीं जुमे को लेकर भी पुलिस अलर्ट है। बताया गया कि फिलहाल समाज के लोग माैके पर पहुंचे हैं। फिलहाल कार्य रोका गया है। समाज के लोगों से बातचीत की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें