फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: घर में मृत मिली महिला, ससुरालियों पर हत्या का आरोप

Mon, 30 Jul 2018 01:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मामले की जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

घटना मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र की है जहां एक घर में महिला के मृत पाए जाने से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। महिला के मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर थाना पुलिस ने पहुंचकर मामले की जानकारी ली और ससुराल पक्ष के पांच लोगों को हिरासत में ले लिया। आइए जानते हैं क्या था पूरा मामला :-

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र के मोबीन नगर में एक घर में महिला के मृत पाए जाने के बाद जमकर हंगामा हुआ। महिला के मायके वालों ने ससुरालियों पर महिला की हत्या का आरोप लगाया। सूचना मिलते ही लिसाड़ीगेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने हत्या के आरोप में ससुराल पक्ष के पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछ ताछ की जा रही है। वहीं महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
 
मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
जानकारी के मुताबिक दौराला की रहने वाली याश्मीन पुत्री इस्लामुद्दीन का विवाह लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में रहने वाले इमरान पुत्र सईदुद्दीन के साथ छह साल पहले हुआ था। सोमवार सुबह याशमीन के ससुराल वालों ने उसके पिता को फोन पर बेटी की तबयित बिगड़ने की सूचना दी। महिला के पिता जब बेटी के ससुराल पहुंचे, तो उन्हें बेटी मृत मिली। मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वालों ने उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या की है। 

पुलिस के अनुसार अभी तक की जांच पड़ताल से मालूम चला है कि महिला की सोते वक्त तकिए से मुहं दबाकर हत्या की गई है। महिला के सास ससुर, दो देवरों सहित पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें