फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दो बच्चों की मां ने थाने में काटा हंगामा, प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी

Wed, 25 Jul 2018 10:58 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

प्रेमी संग फरार हुई दो बच्चों की मां को पुलिस ने प्रेमी के साथ बरामद कर लिया। कोतवाली पहुंचने पर महिला प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। उसने पति और मायके वालों के साथ जाने से साफ इनकार कर दिया। यह मामला यूपी के देवबंद शहर का है।

विज्ञापन


करीब एक माह पूर्व राज्जुपुर गांव से एक महिला मेरठ निवासी प्रेमी कैलाश के साथ फरार हो गई थी। महिला के परिजनों ने कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई हुई थी। जांच में जुटी पुलिस ने मंगलवार को महिला को कैलाश के घर से बरामद कर लिया। पुलिस दोनों को देवबंद कोतवाली ले आई। जहां महिला ने पति और मायके वालों के साथ जाने के बजाए प्रेमी के साथ जाने की जिद को लेकर वहां हंगामा करना शुरू कर दिया। ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे समझाने का प्रयास भी किया। लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। 

महिला का आरोप है कि पति उसके साथ मारपीट करता है तथा खाना खर्च भी नहीं देता। इसलिए वह उसके साथ नहीं जाएगी। देर शाम तक ससुराल और मायके के लोग उसे समझाने का प्रयास कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधवा भाभी ने देवर पर लगाया मारपीट का आरोप लगा तहरीर दी

कूपरी गोविंदपुर गांव में संपत्ति विवाद के चलते देवर ने विधवा भाभी को मारपीट कर घायल कर दिया। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। 

कपूरी गोविंदपुर गांव निवासी कुंता ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि कई वर्ष पूर्व पति पप्पू राम की मौत हो गई थी। जिसके कुछ दिन बाद उसका देवर राजू भी मर गया। लेकिन मरने से पहले राजू ने अपने हिस्से की जमीन उसके नाम कर दी थी। आरोप है कि दूसरा देवर जबरन उससे उक्त हिस्सा मांग रहा है। जब उसने इससे इंकार किया तो वह मारपीट करने लगा। जिसमें वह घायल हो गई। उधर, पुलिस ने नकली बीड़ी बनाने के मामले में फरार चल रहे मोहल्ला भुल्लनशाह निवासी सलीम को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें