इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह का कहना है कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला पटरी पर बैठी हुई थी और उक्त बच्चा उसको बचाने का प्रयास कर रहा था। इसके चलते दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि महिला व बच्चा कहां के रहने वाले थे। इसकी जानकारी कराई जा रही है।
उधर, नानौता रेलवे स्टेशन मास्टर कोमल प्रकाश ने बताया कि ट्रेन 10:37 मिनट पर पांडुखेड़ी के निकट पहुंची थी। ट्रेन के गार्ड मनोज कुमार द्वारा लिखित रूप से बताया गया है कि उक्त महिला ने बच्चे के साथ ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है। दिल्ली रेलवे कंट्रोल रूम को मामले से अवगत करा दिया गया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/