मां की मौत के बाद विलाप करते बच्चे, जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
थाना सदर क्षेत्र की खलासी लाइन में दुर्गापुुरी के नजदीक दिनेश कुमार का परिवार कराए के मकान में रहता है। उनके पास ऊपर का मकान है। गुरुवार को दोपहर दिनेश कुमार की पत्नी बीना देवी उर्फ मीनू छत की सफाई करने के लिए गई थी। वह छत पर जमा पानी निकाल रही थी। इसी समय वह वहां रखे एक सरिये को उठाकर रखने लगी। इसी दौरान सरिया ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन से छू गया।