फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: महिला को सरेराह दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, कपड़े फाड़े, वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस

Thu, 13 Dec 2018 12:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
cyber crime - फोटो : pexels.com
विज्ञापन

यूपी के मेरठ में एक शर्मनाक घटना हुई। यहां चोरी का आरोप लगाकर भीड़ ने एक महिला के सम्मान पर हमला बोल दिया। महिला को कभी घेरकर तो कभी दौड़ाकर पीटा गया। खींचतान पर महिला के कपड़े भी फट गए। आरोप था कि महिला ने एक दुकान से कपड़े चोरी किए। लेकिन तलाशी में उसके पास नहीं मिले।

विज्ञापन


लालकुर्ती पुलिस पहले तो चुप्पी साधे रही। लेकिन इस घटना का वीडियो वायरल होने पर हरकत में आ गई। केवल एक आरोपी की पहचान होना बताकर उसकी तलाश में दबिश देना बताया। 

मामला मेरठ के लालकुर्ती पैठ में मंगलवार दोपहर का बताया जा रहा है। एक महिला पर चोरी का आरोप लगाकर लोग पहले उसको पकड़ते हैं और फिर उसकी पिटाई कर रहे हैं। कुछ लोग इसकी वीडियो भी बना रहे थे। यह तमाशा बाजार के बहुत सारे लोग और व्यापारी देखते रहे।

विज्ञापन

बुधवार को वायरल हुई वीडियो में दिखाई दे रहा कि महिला को बार-बार लोग चोर कहकर खींच रहे हैं। जबरन उसको धकेलकर कहीं पर ले जाने का प्रयास हो रहा है।  एक महिला के साथ बाजार में यह शर्मनाक व्यवहार करीब आधा घंटे चला।

लेकिन हैरानी की बात है कि बाजार में मौजूद रहने वाली लालकुर्ती पुलिस इससे अनजान रही। महिला की तलाशी भी लोगों ने खुद ली। लेकिन उसके पास चोरी हुआ कोई कपड़ा बरामद नहीं हुआ। बाद में लोगों और व्यापारियों ने महिला को छोड़ दिया। 
विज्ञापन

किसने दिया इनको अधिकार 
महिला से मारपीट और बदसलूकी करने और कानून हाथ में लेने का अधिकार भीड़ को किसने दिया, इस पर सवाल खड़े होने लगे हैं। वीडियो में करीब एक दर्जन लोग भीड़ में शामिल है। जिसमें कई युवक बार-बार महिला को धक्का देते बदसलूकी कर रहे हैं।

इसके बावजूद पुलिस घटना में एक ही आरोपी का होना क्यों बता रही है। इंस्पेक्टर लालकुर्ती देवेश कुमार शर्मा का कहना है कि एक आरोपी की पहचान हो गई है, जिसकी तलाश में दबिश जारी है। वीडियो वायरल होने पर उनको इस घटना की जानकारी हुई। पुलिस बाजार के व्यापारियों से इसकी जानकारी लेगी। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें