पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर वकील गुरुवार और शुक्रवार को न्यायिक कार्यों से विरत रहेंगे। पउप्र हाईकोर्ट बेंच स्थापना केंद्रीय संघर्ष समिति के प्रस्ताव पर 14 दिसंबर को संसद के घेराव की तैयारी के लिए आज गुरुवार को दोपहर 12 बजे कचहरी स्थित पं. नानक चंद सभागार में सदस्य अधिवक्ताओं की आमसभा आयोजित की जाएगी।
मेरठ बार एसोसिएशन के महामंत्री देवकी नंदन शर्मा ने बताया कि मुजफ्फरनगर बैठक में पारित प्रस्ताव के अनुपालन में आयोजित इस आमसभा में सदस्यों के साथ विचार विमर्श कर कल शुक्रवार को संसद का घेराव करने की रणनीति तैयारी की जाएगी। इस कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सभी सदस्य अधिवक्ता न्यायिक दो दिन कार्य से विरत रहेंगे।