फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जूनियर नेशनल कबड्डी में यूपी ने रजत पदक जीता

विज्ञापन
कबड्डी में रजत पदक जीतने वाली उत्तर प्रदेश की टीम
विज्ञापन
मेरठ। 51वीं जूनियर नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन आंध्र प्रदेश में 14 से 18 जनवरी तक किया गया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम दूसरे स्थान पर रही और रजत पदक जीता। टीम की ओर से मेरठ की बीके कबड्डी एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की टीम का सेमीफाइनल मैच गोवा की टीम के साथ हुआ। इसमें उत्तर प्रदेश ने जीत प्राप्त कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला साई की टीम के साथ खेला गया। इसमें उत्तर प्रदेश की टीम को 42-26 के स्कोर से हार का सामना करना पड़ा। इसके चलते टीम को दूसरा स्थान मिला और रजत पदक से संतुष्ट होना पड़ा। बीके कबड्डी एकेडमी के प्रबंधक बिजेंद्र चौधरी ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। एकेडमी से मेरठ के किरणपाल सिंह, गुलवीर सिंह ने कोच की भूमिका निभाई।
खिलाड़ियों में मेरठ से अखिल बालियान, विपुल चौधरी, अभिषेक पांडेय, अर्पित चहल, रौनक चौधरी, अनुज, रितिक राठी, प्रिंस शर्मा, शिवम चौधरी, अमन तोमर, अमन राणा, उत्कर्ष, अनस खान और यशवंत सिंह मौजूद रहे।

कबड्डी में रजत पदक जीतने वाली उत्तर प्रदेश की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें