फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पत्नी की हत्या कर भाग गया ऑटो चालक, दो बच्चों ने तीन दिन बाद खोला राज

विज्ञापन
मेडिकल थाना क्षेत्र के के ब्लॉक में महिला की हत्या के बाद मौके पर मौजूद आसपास के लोग। .........
विज्ञापन
मेरठ। मेडिकल थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर के-ब्लॉक निवासी घरेलू सहायिका चित्रा (35) की उसके पति वीशू ने शनिवार रात साड़ी से गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी वारदात के बाद घर से दो बच्चों को लेकर भाग गया। दोनों बच्चों को आरोपी पहले रोहटा सड़क स्थित अपने दोस्त सनी के घर और फिर सोमवार को शास्त्रीनगर में मजदूर चौक पर छोड़कर भाग गया। इसके बाद बच्चे घर पहुंचे तो वारदात का खुलासा हुआ। मृतका के भाई की तहरीर पर मेडिकल थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस की दो टीम आरोपी की तलाश में लगी हैं। चित्रा ने पहले पति मनोज की मौत के बाद वीशू से विवाह किया था।
विज्ञापन




सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी के अनुसार, शास्त्रीनगर के-ब्लॉक में चित्रा किराया का कमरा लेकर रहती थी। वह घरों में घरेलू सहायिका का काम करती थी। चित्रा मूल रूप से बुलंदशहर के मोहल्ला टांडा निवासी थी। उसकी शादी मनोज के साथ हुई थी। मनोज से उसके दो बच्चे हर्ष (11) और बेटी परी (9) हैं। मनोज की करीब छह साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद चित्रा ने करीब तीन साल पहले रोहटा सड़क के गोलाबड़ निवासी ऑटो चालक वीशू से शादी कर ली थी। शनिवार रात वीशू ने चित्रा की हत्या कर दी और दोनों बच्चों को लेकर रोहटा सड़क निवासी अपने दोस्त सनी के पास पहुंचा। वह दोनों बच्चों को सनी के पास छोड़कर कहीं चला गया। सोमवार सुबह वह लौटा तो दोनों बच्चों ने मां के पास ले जानेे की जिद की। इसके बाद वीशू दोनों बच्चों को टेंपो में लेकर अपने घर से कुछ दूर शास्त्रीनगर के मजदूर चौक पर पहुंचा। आरोपी यहां दोनों बच्चों को छोड़कर भाग गया।

मां का शव देखकर रोने लगे दोनों बच्चे

दोनों बच्चे वहां से पैदल के-ब्लॉक अपने मकान पर पहुंचे, तो वहां पर कमरे में बाहर से ताला लगा मिला। बच्चों को पता था कि मां काम पर घरों में जाती है तो दूसरी चाबी गेट के पास रखी होती है। बच्चों ने चाबी उठाकर गेट खोला और अंदर कमरे में गए वहां बिस्तर पर उनकी मां चित्रा का शव पड़ा था। मां का शव देखकर दोनों बच्चे रोने लगे तो आसपास के पड़ोसी वहां पहुंचे। लोगों ने डायल 112 को सूचना दी और बच्चों से मोबाइल नंबर लेकर चित्रा की बहन दिल्ली निवासी रेखा को फोन पर इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन



फोरेंसिक टीम ने की जांच पड़ताल
महिला का शव मिलने की सूचना पर मेडिकल थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यवीर सिंह अत्री मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पाया कि चित्रा के गले में उसकी साड़ी का फंदा लगा था। वह बिस्तर पर पड़ी थी। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह और सीओ अभिषेक तिवारी ने भी मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का निरीक्षण किया और बच्चों से पूछताछ कर पड़ोसियों से भी जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर साक्ष्य एकत्र किए। बाद में शव को मोर्चरी भेज दिया। देर शाम को चित्रा के भाई और बहन आदि रिश्तेदार भी यहां आ गए।


शादी के बाद से प्रताड़ित करने का आरोप
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मृतका के भाई टांडा बुलंदशहर निवासी रिंकू ने वीशू के खिलाफ दहेज हत्या की नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि शादी के बाद से वह दहेज के लिए चित्रा को प्रताड़ित करता था। दहेज की मांग पूरी न करने पर उसने चित्रा की हत्या कर दी। एसपी सिटी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होगा। नामजद आरोपी पति की तलाश में पुलिस की दो टीम लगाई गई हैं।

मेडिकल थाना क्षेत्र के के ब्लॉक में महिला की हत्या के बाद मौके पर मौजूद आसपास के लोग। .........

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें