देवबंद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीडिता ने महिला थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी मंसूरपुर क्षेत्र के गांव निवासी सोनू नामक युवक से हुई थी, जिससे उसे दो बच्चे भी हैं। पीड़िता के अनुसार कई माह पूर्व पति की मौत हो गई, जिसके बाद परिवार के ही एक देवर ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया।
महिला का आरोप है कि देवर ने इसके बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने शुरू कर दिए। बाद में शादी का दबाव बनाने पर आरोपी देवर ने एक अगस्त को शहर के आदर्श कॉलोनी स्थित आर्यसमाज मंदिर में शादी कर ली।
पीड़िता के अनुसार शादी के बाद जब वह देवर के घर पहुंची तो वहां उसके परिजनों ने दहेज की मांग करते हुए महिला का उत्पीड़न शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने एकराय होकर सात अगस्त को विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया, जिसके बाद से ही वह मायके में रह रही है। पीड़िता ने महिला थाना पुलिस से आरोपी देवर व उसके परिजनों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/