80 एकड़ भूमि को लेकर छिड़ा हुआ है विवाद
बुनकर यहां अपना अधिकार चाहते हैं। बुनकर एसोसिएशन का कहना है कि यह कताई मिल है और इसके बंद होने से हजारों बुनकरों से आय का जरिया छिन गया, लिहाजा इस पर पहला हक बुनकरों का है, जिनके लिए यहां क्लस्टर विकसित होना चाहिए। दूसरी तरफ एमडीए ने प्रधानमंत्री आवासस योजना का लक्ष्य पूरा करने के लिए इस जमीन को चिन्हित किया है। एमडीए फ्लैट बनाना चाहता है, जिसका शासन को प्रस्ताव भी भेज दिया है।
आवास, औद्योगिक क्षेत्र, कलस्टर और स्पोर्ट्स हॉस्टल बनाने की मांगें
हमने कताई मिल में प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवास बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। यदि कताई मिल में ही आवास बनाने का प्रस्ताव स्वीकृत हो जाता है तो एक ही परिसर में कई हजार आवास बन सकेंगे। - साहब सिंह, एमडीए वीसी
होती है मतगणना
कताई मिल में अभी तक जिला निर्वाचन कार्यालय इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन रखता है। मतगणना की जगह तलाशनी पड़ेगी। कताई मिल की जमीन पर पहले से ही औद्योगिक क्षेत्र विकसित कराने की बात चल रही है। उद्योग विभाग के माध्यम से प्रस्ताव भी शासन को जा चुका है। शहर में और कोई जमीन उद्योगों को नहीं मिल रही। इसलिए कताई मिल पर औद्योगिक क्षेत्र ही बनना चाहिए। -अतुल भूषण गुप्ता, आईआईए अध्यक्ष।
कताई मिल पर खिलाड़ियों की सुविधा के लिए स्पोर्ट़स कॉलेज व हॉस्टल बनना चाहिए। शासन को प्रस्ताव जा चुका है। अपर मुख्य सचिव से भी बात हो चुकी है। शहर को स्पोर्ट्स कॉलेज की सख्त जरूरत है। इसलिए यहां स्पोर्ट्स कॉलेज ही बनना चाहिए।
-लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पूर्व विधायक
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/