फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लखनऊ जा रही राज्यरानी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Thu, 06 Dec 2018 02:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
राज्यरानी एक्सप्रेस
विज्ञापन

मेरठ पहुंची राज्यरानी एक्सप्रेस आज सुबह बर्निंग ट्रेन बनने से बाल-बाल बच गई। ट्रेन के इंजन में अचानक आग लग गई, हालांकि लोको पायलट ने सूझबूझ दिखाई और समय रहते एक बड़ा हादसा होने से टल गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लखनऊ जा रही राज्यरानी एक्सप्रेस गुरुवार सुबह अपने समय से 6 घंटे लेट चल रही थी। मेरठ सिटी स्टेशन से आगे निकलते ही मलियाना फाटक पर ट्रेन के इंजन में आग लग गई। लोको पायलट अजित कुमार ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ट्रेन को रोका और कंट्रोल रूम को सूचित कर दिया। कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे व आग पर पूरी तरह काबू पाया। 

विज्ञापन

सूचना पर रेलवे अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि ट्रेन के इंजन में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी है। लोको पायलट ने तुरंत फायर यंत्र का उपयोग करते हुए आग बुझा दी जिसके बाद कर्मचारियों ने पूरी तरह आग को बुझाया।  

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें