फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather Update: नौतपा में और तपेगी वेस्ट यूपी की धरती,  43 डिग्री के पास पहुंचा पारा, लू ने निकाला दम

Mon, 27 May 2024 11:51 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ, मुजफ्फरनगर समेत वेस्ट यूपी में नौतपा का असर दिख रहा है। यहां अभी और गर्मी बढ़ेगी। चिकित्सक सेहत के प्रति सावधान रहने की सलाह दे रहे हैं। आगे पढ़ें अगले कुछ दिन कैसा रहेगा मौसम।
विज्ञापन
पानी पीते पक्षी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नौतपा में अभी पश्चिमी उत्तर प्रदेश की धरती और तपेगी। आगामी दो जून तक राहत के आसार नहीं है। तापमान बढ़ने से गर्मी के कारण दिनभर शहारवासी हलकान रहे। दिनभर चली लू से लोग घरों में कैद रहे।

विज्ञापन


रविवार को छुट्टी के दिन भी भीषण गर्मी के कारण सुबह से शाम तक सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। दिन का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। अधिकतम तापमान 43 डिग्री के पास पहुंच गया है। दिनभर उमस व लू ने शरीर को झुलसाया। 

भीषण गर्मी में कूलर व एसी भी जवाब देने लगे हैं, वहीं बिजली के नखरे भी बढ़ने लगे हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

रविवार को प्रदूषण में भी तेजी से बढ़ोतरी हुई। मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 203 पहुंच गया, जबकि जयभीम नगर 194, गंगानगर 237, पल्लवपुरम 183, बेगमपुल 210, दिल्ली रोड पर एक्यूआई 225 रिकॉर्ड किया गया। 

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि दो जून तक गर्मी का असर ऐसे ही बना रहेगा। लू और दिन में सूरज की तपिश के बीच अभी राहत के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

न खाएं टिक्की, चाऊमीन
नौतपा में अगर शरीर में पानी की कमी हुई तो अस्पताल भी जाना पड़ सकता है। इन दिनों टिक्की और चाऊमीन से दूरी बनाएं। आईएमए के उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष डॉ. महेश बंसल ने बताया कि इन दिनों तला हुआ चिकनाईयुक्त भोजन से दूरी बनाएं। अत्यधिक मसालेदार भोजन न करें। इसके साथ ही भरपेट भोजन से भी बचें।  

दो जून तक नौतपा का चक्र चलेगा। इन नौ दिनों में सूरज धरती के बहुत करीब रहता है। ऐसे में उत्तर भारत में बहुत अधिक गर्मी बढ़ जाती है। डॉ. सुब्रतो सेन ने कहा कि सुपाच्य भोजन से शरीर को तंदरुस्त रखा जा सकता है। सुबह के समय जल्दी उठकर व्यायाम अवश्य करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें