अच्छी बारिश न होने के कारण गर्मी लगातार परेशान कर रही है देर रात अचानक से आई आंधी और हल्की बारिश से थोड़ी राहत मिली है, जिसका असर गुरुवार की सुबह भी देखने को मिला है।
सुबह के समय आसमान पर हल्के बादल छाए रहे कभी धूप तो कभी बादलों के बीच मौसम का मिजाज बदला बदला है। आगामी 24 से 48 घंटे में भी हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं, जिससे गर्मी से तो राहत मिलेगी साथ ही एनसीआर क्षेत्र में बढ़ रहा प्रदूषण का असर भी कम होगा।
इस बार मानसून के समय से पहुंचने के आसार
सरदार वल्लभभाई पटेल एवं कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर यूपी शाही का कहना है कि इस बार मानसून के अच्छे रहने के आसार हैं, और वेस्ट यूपी में मानसून समय से पहुंच सकता है। मानसून के आने से भी पहले एक या दो बारिश होने की संभावना है। इस बार जून के विदा होने से पहले मानसून दस्तक दे सकता है। मानसून के आने पर ही भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।