हाईवे पर सुरक्षित नहीं सफर
हाईवे पर जगह-जगह निर्माण कार्य चल रहे हैं। कार्यदायी संस्था ने ज्यादातर स्थानों पर संकेतक या रिफ्लेक्टर भी नहीं लगा रखे हैं, जिससे हाईवे पर सफर जोखिम भरा हो गया है। ऐसे में घने कोहरे के बीच बहुत ही सुरक्षा के साथ वाहन को चलाना चाहिए।
कोहरे में लगा भीषण जाम
सिवाया टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह कोहरे के चलते भीषण जाम में यात्री फंसे रहे। टोल कर्मियों ने मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। शाम को फिर से लोगों को टोल के दोनों तरफ जाम से जूझना पड़ा। मोदीपुरम हाईवे पर भी जाम ने परेशान किया।
स्मॉग का हमला बढ़ा
शहर में वायु गुणवत्ता खराब हो रही है। सुबह-शाम घना कोहरा छाने से स्मॉग का हमला बढ़ गया। शुक्रवार को एक्यूआई 383 रहा, जबकि बृहस्पतिवार को 308 रहा था।