फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Weather Update: मेरठ समेत पश्चिमी यूपी में बारिश से मौसम सुहावना, गर्मी से राहत, खिले किसानों के चेहरे

Thu, 30 Jun 2022 11:33 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गुरुवार को बारिश से मौसम सुहावना हो गया। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून की पहली बारिश फसलों के लिए लाभकारी है। बारिश के बाद किसानों के चेहरे खिल गए हैं।
विज्ञापन
मेरठ में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गुरुवार को बारिश से मौसम सुहावना हो गया। तापमान में गिरावट आई और गर्मी से राहत मिली। हालांकि ब़ुधवार को दिनभर उमस से लोग परेशान रहे। दोपहर बाद आसमान में बादल भी छाए लेकिन लोगों को उमस से राहत नहीं मिली। इसके बाद शाम को ठंडी हवा चली और आसमान पर बादल छा गए। गुरुवार को सुबह से ही झमाझम बारिश हुई। मेरठ में शहर से लेकर देहात तक कहीं कम तो कहीं पर ज्यादा बारिश हुई। बागपत, बिजनौर व मुजफ्फरनगर समेत सभी जिलों में बारिश हुई और सुबह ही मौसम नम रहा। दोपहर तक भी आसमान पर बादलों के कारण सूरज नजर नहीं आया।

विज्ञापन


जून माह के अंत में मौसम के तेवर कड़े हैं। शहर में अच्छी बारिश नहीं होने के कारण उमस का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को सुबह से ही तेज धूप निकली और दोपहर तक उमस ने परेशान रखा। दोपहर बाद मौसम में बदलाव देखने को मिला और आसमान में काले बादल छाए। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एन सुभाष का कहना है कि आज और कल यानी शुक्रवार को बारिश होने की संभावना है। वहीं गुरुवार सुबह को मानसून नें पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दस्तक दे दी और बारिश हुई।

यह भी पढ़ें: Meerut Medical: लिफ्ट खराब इलाज के पड़े लाले, स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने का दावा फुस्स, मरीज हाथों के हवाले

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से खिले किसानों के चेहरे
बारिश से जहां स्कूल जाने वाले स्टूडेंट्स को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा तो वहीं दफ्तर जाने वाले लोगों को भी काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वहीं हल्की बारिश के बावजूद मेरठ में नालों की सफाई न होने के कारण कई स्थानों पर जलभराव की समस्या से जनता को जूझना पड़ा।

कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून की पहली बारिश फसलों के लिए लाभकारी है। बारिश के बाद किसानों के चेहरे खिल गए हैं।

इससे पहले बुधवार को मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मेरठ शहर का एक्यूआई स्तर 140, बागपत का 107, गाजियाबाद का 148, मुजफ्फरनगर का 218 व शामली का 190 एक्यूआई स्तर दर्ज किया गया। जाहिर है कि आज हुई बारिश के बाद एक्यूआई में गिरावट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें