फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पश्चिमी यूपी में बूंदाबांदी और तेज हवा के साथ बदला मौसम, तापमान में भी गिरावट, अगले दो दिन बारिश के आसार

Tue, 24 Jan 2023 08:54 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : पश्चिमी यूपी में बूंदाबांदी और तेज हवा के साथ मौसम बदल गया है। वहीं तापमान में भी गिरावट आई है। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि अगले दो दिन बारिश के आसार हैं।
विज्ञापन
आसमान में छाए बादल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहाड़ी क्षेत्रों में बने मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के चलते वेस्ट यूपी में कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी और तेज हवा के साथ मौसम बदल गया। जिस कारण से दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। 24 घंटे पहले 25 डिग्री के पास पहुंचा तापमान मंगलवार को फिर से 20 डिग्री से नीचे आ गया है। 

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अगले दो दिन बारिश के आसार हैं। पिछले चार दिन से लगातार दिन का तापमान बढ़ता जा रहा था। बढ़ता हुआ तापमान 24.1 डिग्री तक पहुंच गया। सोमवार को दिन में मौसम काफी गर्म दिखाई दिया। पहाड़ों पर बने पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में मंगलवार को सुबह से ही बदलाव दिखाई दिया। हवा की गति धीरे-धीरे बढ़ती चली गई। दिन में करीब 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं के बीच दिन में मौसम सर्द होता चला गया। दोपहर बाद आसमान पर हल्के बादल भी छाए और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई।

मौसम कार्यालय में दिन का अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज किया गया। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 4.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, जबकि 3.8 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: मासूम बच्चे की लाश देख कांप उठा कलेजा, 22 दिन पहले हुआ था लापता, परिवार में मचा कोहराम

विज्ञापन

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अगले 24 घंटे में रामपुर बरेली, पीलीभीत, फर्रुखाबाद, गाजियाबाद, संभल, बदायूं आदि में गरज के साथ ओले पड़ सकते हैं और मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, बागपत, शामली में हल्की बारिश के आसार है। 27 को फिर से सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ से 28-29 में भी बारिश के आसार हैं।

यह भी पढ़ें: UP: राम रहीम का तलवार से नया कारनामा, खूब हो रहा वायरल, आश्रम में भी जुट रही भीड़, पर नहीं टूटी पुलिस की नींद

वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार
मौसम बदलने और तेज हवा के चलने से एनसीआर में हवा की सेहत भी सुधरी है। खराब चल रही हवा में काफी सुधार आया है। मेरठ का एयर क्वालिटी इंडेक्स 230 दर्ज किया गया है, जबकि गाजियाबाद का 196 और मुजफ्फरनगर का 266 रहा है। जयभीमनगर का 184, गंगानगर का 289 और पल्लवपुरम का 218 दर्ज किया गया है। हवा के चलने से एनसीआर में अभी दो दिन तक एक्यूआई में गिरावट रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें