फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत : हथियारों के सौदागर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चार पिस्टल बरामद 

Sun, 02 Dec 2018 06:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
arrested - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के बागपत से क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस ने मीतली चौराहे से हथियारों के सौदागर को गिरफ्तार कर उसके पास से चार पिस्टल और बाइक बरामद की। पिस्टलों पर मेड इन चाइना लिखा है। मेरठ से हथियार खरीदकर हरियाणा में सप्लाई करता था। पुलिस ने उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई कर जेल भेजा। 

विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस की टीम मेरठ मार्ग पर मीतली चौराहे के वाहनों की चेकिंग कर रही थी। रात्रि दस बजे के लगभग मेरठ की तरफ से बाइक सवार युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह बाइक मोड़ कर भागने लगा। पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया। उसके पास से चार पिस्टल और बाइक बरामद हुई। पिस्टलों पर मेड़ इन चाइना लिखा हुआ है।

पकड़ा गया आरोपी आमिर पुत्र रहीसुद्दीन निवासी मोहल्ला शहजाद कॉलोनी लिसाड़ी गेट मेरठ का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि वह मेरठ के राधना गांव निवासी मुकीम से हथियार खरीद कर हरियाणा में सप्लाई करता था। पुलिस ने उसके खिलाफ 25 आर्म एक्ट में मुकदमा दर्ज कराया। उसे न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा। कोतवाल ने बताया कि पकड़ी पिस्टल देसी है। बिहार के मुंगेर में इस तरह की पिस्टल बनाई जाती है।  

दो साल से कर रहा था हथियारों की तस्करी 
बागपत। पकड़े गए हथियार तस्कर आमिर ने बताया कि वह पिछले दो साल से हथियारों की तस्कर कर रहा है। मेरठ से 25 से 30 हजार रुपये में एक पिस्टल खरीदता है और हरियाणा में 35 से 40 हजार रुपये में बेचता है। इस धंधे में मेरठ निवासी माजिद भी उसका साथ लेता है।  
विज्ञापन

वेस्ट यूपी के हथियारों से हरियाणा में होता है खून खराबा 
तस्कर आमिर ने बताया कि वह अकेला हथियार सप्लायर नहीं है। उसके अलावा भी 10-12 युवक वेस्ट यूपी के जिले मुजफ्फरनगर, बागपत, शामली और मेरठ से हथियारों को खरीदकर हरियाणा में सप्लाई करते हैं। वेस्ट यूपी के हथियारों से हरियाणा में बदमाश खून खराबा करते है। यमुना नदी के रास्ते हरियाणा में हथियार लेकर जाते हैं।  

हरियाणा जाने वाले वाहनों की नहीं होती चेकिंग 
जनपद पुलिस यूपी - हरियाणा बार्डर पर हरियाणा की तरफ से आने वाले वाहनों की तो चेकिंग करती है, लेकिन बागपत से जाने वाहनों को चेक नहीं किया जाता है। इसका फायदा हथियार तस्कर उठाते हैं। आराम से पुलिस सामने हथियार लेकर निकल जाते हैं।

पुलिस सिर्फ शराब तस्करों को पकड़ने तक ही सीमित रह जाती है। बदमाश जिले में अपराध कर आराम से हरियाणा भाग जाते हैं। यह पुलिस के लिए चुनौती का विषय है। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि बार्डर की चौकियों पर तैनात पुलिस को सख्त निर्देश दिए कि दोनों तरफ से आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जाए। पुलिस रात-दिन वाहनों की चेकिंग करती है।  


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें