फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लाॅकडाउन के बीच बागपत में ग्रामीणों ने दो गांवों को पूरी तरह किया सील, बाहरी व्यक्ति के प्रवेश 21 दिन तक रहेगी पाबंदी

Thu, 26 Mar 2020 01:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
lockdown in baghpat - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर देश मे 21 दिन के लॉक डाउन की घोषणा के बाद यूपी के बागपत जिले में मलकपुर और गांगनौली गांव में ग्रामीणों ने आपसी रजामंदी से पूरे गांवों को सील कर दिया है। अगले 19 दिन तक गांव में किसी भी बाहरी व्यक्ति को गांव में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। ग्रामीण मुनादी के जरिए और फोन पर लोगों को कोरोनवायरस से लड़ने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

विज्ञापन


दोघट। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर देश मे 21 दिन के लॉक डाउन की घोषणा के बाद गांगनौली व मलकपुर  गांव को ग्रामीणों ने आपसी रज़ामन्दी के बाद सील कर दिया है। गांव में बाहरी लोगों के प्रवेश पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाते हुए गांवों को सेनिटाइज भी किया है। ग्रामीणों का कहना है कि कोरोना से लडी जा रही लड़ाई में वे अग्रिम भूमिका निभाने को तैयार है।

देश के प्रधानमंत्री ने लॉक डाउन की घोषणा की है वे उसका पूर्ण पालन करेंगे और इसी के चलते गांव में आने वाले हर रास्तो को सील कर दिया गया है। किसी भी बाहरी व्यक्ति को गाँव मे प्रवेश नहीं दिया जाएगा। गांवों के सभी छोर पर पहरा भी दिया जा रहा है। ताकि कोई बाहरी गांव में ना आने पाए।
विज्ञापन


जरूरत की चीजों को लोगों के द्वार तक पहुँचाने का भी काम किया जा रहा है। मुनादी करा ग्रामीणों को कोरोना के प्रति जागरूक करते हुए सोशल डिस्टेंशन के बारे में भी जागरुक किया जा रहा है। साथ ही अन्य गांव के ग्रामीणों, गांव प्रधानों को भी फोन के माध्यम से यही सब करने को प्रेरित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें