ठेकेदार के कर्मचारी श्मशान घाट पर बने एक कमरे में छिप गए तो ग्रामीणों ने कमरे की छत उखाड़कर उनपर पथराव किया था। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने किसी तरह इन्हें बाहर निकाला और भागकर खुद को भी बचाया। दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने और करीब 50 राउंड फायरिंग होने की सूचना है।
कोतवाली क्षेत्र के निवाड़ा-गौरीपुर के खादर में रेत खनन के लिए ठेका छोड़ा गया है। बृहस्पतिवार को ठेकेदार पक्ष के लोग खनन के लिए रास्ता बनाने के लिए पहुंचे थे। निवाड़ा के किसान रास्ता बनाने का विरोध कर रहे हैं, उनका कहना है कि रास्ता उनकी जमीन और खेतों से होकर बनाया जा रहा है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/