फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: छेड़छाड़ से पीड़ित युवती के पिता की अस्पताल में मौत, पत्नी व बेटी संग खाया था जहर

Sat, 11 May 2019 11:46 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के मेरठ में अनुसूचित जनजाति की एक युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना से आजिज आकर जहर खाने के मामले में पीड़ित परिवार के मुखिया की शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। मामला दो जातियों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है। 

हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव पल्टूपुरी में अनुसूचित जनजाति की एक युवती के साथ 17 अप्रैल को गांव के ही कुछ दबंग युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। इससे पहले भी दबंग युवती से छेड़छाड़ कर चुके थे। 
विज्ञापन


विरोध करने पर दबंगों ने युवती के परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी। इससे आजिज आकर 17 अप्रैल की रात को पीड़ित युवती व उसके माता पिता ने एकसाथ जहर खा लिया। तीनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान मां की मौत हो गई थी। वहीं बेटी व उसके पिता का अस्पताल में इलाज किया जा रहा था। 

विज्ञापन

पीड़िता व पिता के बेहतर इलाज के लिए और पुलिस से कार्रवाई की मांग को लेकर पूर्व विधायक गोपाल काली द्वारा कार्रवाई न होने पर हंगामा करने और धरना देने की बात कहने के बाद एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव ने पीड़ित को मेरठ के जसवंतराय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां शनिवार को उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है। 

पुलिस के मुताबिक गांव में यह इकलौता अनुसूचित जाति का परिवार है। बेटी से छेड़छाड़ से परेशान होकर परिवार ने बेटी सहित जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी। इसमें मां की पहले ही मौत हो गई थी। मामले में आठ आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज हुई थी जिसके बाद आठों आरोपी जेल जा चुके हैं। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें