Meerut News: हरदोई में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेरठ से प्रयागराज तक 594 किमी लंबे एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। अब सफर मात्र 6-7 घंटे में पूरा हो सकेगा, जबकि पहले दोगुना समय लगता था। 14 स्थानों पर टोल वसूली होगी, जिनमें से दो मुख्य टोल मेरठ और प्रयागराज में बनाए गए हैं।
विज्ञापन
1 of 6
गंगा एक्सप्रेस वे। 12 जिलों से गुजरेगा। पीएम आज करेंगे उद्घाटन।
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश का ड्रीम प्रोजेक्ट गंगा एक्सप्रेसवे बुधवार से आम जनता के लिए खुलने जा रहा है। 594 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे पर आज से ही वाहनों का संचालन शुरू हो जाएगा, जिससे मेरठ और प्रयागराज के बीच की दूरी सिमट जाएगी। अब तक 12 घंटे का समय लेने वाला यह सफर अब महज छह से सात घंटे में पूरा किया जा सकेगा। एक्सप्रेसवे पर टोल वसूली की प्रक्रिया भी आज मध्यरात्रि से प्रभावी होने की संभावना है।
विज्ञापन
2 of 6
गंगा एक्सप्रेस-वे
एक्सप्रेसवे पर मेरठ से प्रयागराज के बीच कुल 14 टोल प्लाजा बनाए गए हैं। इनमें मेरठ के बिजौली (खड़खड़ी) और प्रयागराज में दो मुख्य टोल प्लाजा होंगे, जबकि 12 अन्य टोल प्लाजा विभिन्न प्रवेश और निकास बिंदुओं पर स्थित हैं। हालांकि आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट टोल कंपनी ने मंगलवार रात तक आधिकारिक दरों को सार्वजनिक नहीं किया है लेकिन निर्धारित मानकों के आधार पर निजी कारों से वसूली जाने वाली संभावित टोल दरें 2.55 रुपये प्रति किमी, कामर्शियल वाहनों की टोल दरें 4.05 रुपये और ट्रकों पर टोल दरें 8.15 रुपये प्रति किमी मानी जा रही हैं।
विज्ञापन
3 of 6
शाहजहांपुर से गुजरता गंगा एक्सप्रेस वे। संवाद
आधुनिक सेंसर तकनीक : टोल पर नहीं लगेगी कतार
गंगा एक्सप्रेसवे पर टोलिंग व्यवस्था को पूरी तरह हाईटेक बनाया गया है। एक्सप्रेसवे पर वाहनों को टोल देने के लिए रुकना नहीं पड़ेगा। सेंसर के माध्यम से कुछ दूरी से ही टोल स्वत: कट जाएगा, जिससे टोल प्लाजा पर जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी और सफर निर्बाध बना रहेगा।
संभावित टोल दरें: एक नजर में
वाहन का प्रकार प्रति किमी दर (रु.) कुल अनुमानित टोल (रु.)
कार, जीप, वैन (हल्के वाहन) 2.55 - 1,515
मिनी बस, हल्के कॉमर्शियल वाहन 4.05 - 2,405
बस, ट्रक (भारी वाहन) 8.15 - 4,840
भारी मशीनरी (3-6 एक्सल) 12.55 - 7,455
अति भारी वाहन (7 एक्सल या अधिक) 16.05 - 9,535
(नेशनल हाईवे प्राधिकरण की गाइडलाइंस के मुताबिक मेरठ से प्रयागराज तक एक तरफ की संभावित टोल दरें।)
विज्ञापन
5 of 6
गंगा एक्सप्रेस-वे
खड़खड़ी टोल पर तैयारियां पूरी
मेरठ के खड़खड़ी टोल प्लाजा पर कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। हालांकि मंगलवार तक बोर्ड पर दरें अंकित नहीं थीं लेकिन तकनीकी रूप से सिस्टम को टोल वसूली के लिए तैयार कर लिया गया है। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि शासन से आदेश मिलते ही मध्यरात्रि से दरों का प्रदर्शन और वसूली शुरू कर दी जाएगी।
गंगा एक्सप्रेस-वे पर घटपुरी के पास बना इंटरचेंज। संवाद
मेरठ के बिजौली में भव्य तैयारी, बड़ी स्क्रीन पर दिखेगा लाइव कार्यक्रम
गंगा एक्सप्रेसवे का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार दोपहर उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री हरदोई में आयोजित मुख्य समारोह से एक्सप्रेसवे को जनता को समर्पित करेंगे, जिसका सीधा प्रसारण यूपी के उन सभी 12 जिलों में किया जाएगा, जहां से यह एक्सप्रेसवे गुजर रहा है। मेरठ के बिजौली में गंगा एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट पर एक विशाल पंडाल सजाया गया है, जहां करीब 5 हजार लोग इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बनेंगे।