Meerut News: भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव मंगलवार को मेरठ पहुंचे और एक शोरूम का उद्घाटन किया। उन्होंने यहां बच्चों को बॉलिंग के गुर सिखाए। वहीं क्रिकेट और खिलाड़ियों पर खुलकर बात की।
विज्ञापन
1 of 8
मेरठ पहुंचे कुलदीप यादव एक शोरूम का उद्घाटन करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
Kuldeep Yadav in Meerut: भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव का कहना है कि मास्टर बलास्टर सचिन तेंदुलकर और आस्ट्रेलिया के बेहतरीन गेंदबाज शेन वॉर्न उनके आदर्श रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2012 में पहली बार उन्होंने सचिन तेंदुलकर को नेट पर अभ्यास के दौरान बॉलिंग की थी और उन्हें आउट भी किया था। तब वह 17 साल के थे। उस समय 25 मिनट में सचिन ने बहुत कुछ सिखाया।
विज्ञापन
2 of 8
क्रिकेटर कुलदीप यादव
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को मेरठ के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एसजी के नवनिर्मित शोरूम में पहुंचे कुलदीप यादव ने बातचीत में कहा कि शेन वॉर्न उनकी प्रेरणा हैं। 2005 की एशेज सीरीज भूली नहीं जा सकती है। पहली बार सिडनी में शेन वॉर्न से मुलाकात हुई। कार्यक्रम में उन्होंने स्पिन गेंदबाजी पर मास्टर क्लास लेते हुए कई क्लब के बच्चों को गेंदबाजी के गुर सिखाए। एसजी के अरनव आनंद और सौरभ यदुवानी के साथ भी काफी देर तक बातचीत की।
विज्ञापन
3 of 8
सचिन तेंदुलकर, जिन्हें कुलदीप अपना आदर्श मानते हैं।
- फोटो : ANI
कुलदीप ने शुरुआती दिनों के बारे में बताया कि अंडर-15 में चयन नहीं हुआ तो पढ़ाई छोड़ने के विषय में सोचा। पिता चाहते थे कि वह क्रिकेट से जुड़े रहें। हर क्रिकेटर की जिंदगी में ऐसा पल आता ही है। जब हम फेल हो जाते हैं फिर अपने आप को साबित करते हैं। यह काम कॅरिअर के शुरुआती दिनों में हो जाए तो अच्छा रहता है। विश्वास के साथ खुद को साबित करें।
4 of 8
शेन वॉर्न जिन्हें कुलदीप ने अपना आदर्श बताया और कुलदीप यादव।
- फोटो : Twitter
उन्होंने कहा कि पिच पर बैटर खेलने जाता है तो उसे यह विश्वास होना चाहिए कि उसका बैट, पैड, ग्लव्ज सहित हर कुछ परफेक्ट है। बस तब उसे अपनी स्किल दिखानी होगी। अच्छा खिलाड़ी बनने के लिए स्वयं को आंकते रहना आवश्यक है।
मोहम्मद कैफ और पीके के बारे में ये बोले
उन्होंने कहा कि 2011 में मोहम्मद कैफ और पीके से काफी कुछ सीखने को मिला। सभी सीनियर का सपोर्ट मिला है। 2021 में जब चोट लगी तो कम बैक करने के लिए ऑफ द विकेट गेंद की गति थोड़ी तेज की। चिकित्सकों ने कहा था कि सीधे पैर पर कम जोर दें। छह महीने लगातार तैयारी की, तब रिदम आई। अगर कप्तान आपके साथ है तो आपका विश्वास कई गुना बढ़ जाता है।
वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की जमकर की तारीफ
कुलदीप यादव ने कहा कि उनके कॅरिअर में विराट कोहली, रोहित सहित सभी का बड़ा रोल रहा है। उन्होंने पसंदीदा खिलाड़ियों में हरभजन, अनिल कुंबले, अभिषेक, ईशान, क्लासेन, हार्दिक पंडया, श्रेयांश के बाद वैभव सूर्यवंशी के नाम लिए। वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
7 of 8
रोहित शर्मा के साथ कुलदीप यादव।
- फोटो : PTI
अच्छी गेंद होगी तो बल्ला भी रहेगा सुरक्षित
कुलदीप यादव ने कहा कि लाल गेंद से सीम अच्छी बनती है। टूर्नामेंट में अच्छी गेंद का ही प्रयोग किया जाना चाहिए। बैट महंगा आता है। गेंद में अगर हार्ड लेदर होगा तो बल्ला खराब हो सकता है। इसलिए गेंद अच्छी होगी तो बल्ला भी सुरक्षित रहेगा। कई बार ग्राउंड भी अच्छा नहीं होता है। ऐसे में गेंद अच्छी होनी चाहिए।
13 साल की उम्र में चार घंटे का अभ्यास जरूरी
स्पिनर ने कहा कि अच्छा गेंदबाज बनने के लिए 13 साल के किशोर को सुबह और शाम 2-2 घंटे सहित कुल चार घंटे का नियमित अभ्यास करना चाहिए। सीधे और उल्टे हाथ के बल्लेबाज दोनों के लिए कड़ा अभ्यास करें। टेस्ट और 50 ओवर के मैच के लिए अलग तैयारी करें। गुगली और फ्लिपर भी सीखें। उन्होंने दो उंगली और तीन उंगली में गुगली के लिए बॉल को पकड़ने का तरीका बताया। क्रॉस सीम और टॉप स्पिन के बारे में भी जानकारी दी। सूखी और गीली पिच पर किस तरह बॉलिंग की जा सकती है, यह भी बताया। उन्होंने कहा कि घरेलू क्रिकेट, टी-20 और आईपीएल में अब नए खिलाड़ियों के लिए बहुत संभावनाएं हैं।