फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: एक मिनट में बाइक चोरी करने में माहिर है इमरान, जीजा-साले समेत तीन गिरफ्तार, खुल गए बड़े राज

Fri, 06 Jan 2023 06:15 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : वाहन चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। दबोचा गया शातिर इमरान एक मिनट में बाइक चोरी करने में माहिर है। वहीं पूछताछ में कई बड़े राज खुले हैं।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में मेडिकल पुलिस व सर्विलांस टीम ने जीजा-साला और एक कबाड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। जिनकी निशानदेही पर वाहनों के पार्ट्स बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


बताया गया कि शास्त्रीनगर और अन्य पॉश इलाके में जीजा-साले वाहन चोरी करते थे। इसके बाद चोरी के वाहनों को कबाड़ी से कटवा देते थे। वाहनों के पार्ट्स को दिल्ली भेजा जाता था। 

सर्विलांस प्रभारी योगेंद्र सिंह और इंस्पेक्टर मेडिकल अखिलेश गौड़ को दो दिन पहले सूचना मिली कि सोतीगंज बंद होने के बाद गाजियाबाद निवासी इमरान अपने साले आफान के साथ मिलकर बाइक व कार की चोरी करता है। चोरी के वाहनों को मेरठ स्थित शास्त्रीनगर में शाहिद कबाड़ी के गैराज में कटवा देता है। पुलिस टीम ने इस गैंग की घेराबंदी की। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Income Tax Raid: बसपा सांसद के ठिकानों पर 72 घंटों से कार्रवाई जारी, मिले कई अहम सुराग

विज्ञापन

वहीं बृहस्पतिवार शाम पुलिस टीम ने आफान निवासी एल-ब्लाक शास्त्रीनगर, इमरान निवासी कविनगर, गाजियाबाद और शाहिद निवासी जाकिर कॉलोनी, लिसाड़ीगेट को गिरफ्तार कर लिया। पांच बाइक के पार्ट्स बरामद हुए हैं। अभी आरोपियों से पूछताछ चल रही है। जल्द ही अन्य सामान भी बरामद किया जाएगा। इनके गैंग में कौन-कौन शामिल है, इसका भी पता लगाया जाएगा। 

दिल्ली भेजते थे चोरी के पार्ट्स 
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी के वाहन काटकर उनके पार्ट्स दिल्ली करोलबाग में भेजते थे। आरोपी इमरान ने दिल्ली करोलबाग जोशी रोड पर साफिया पत्नी अब्दुला के मकान में रहता था। 

यह भी पढ़ें: बच्ची का अपहरण: लखनऊ तक गूंजा मामला, शक के घेरे में पिता, मां का कलेजा चीर रही लाडली की चिंता

बताया गया कि कई चोरी की बाइक शास्त्रीनगर सेक्टर-13 में एक मकान में काटते थे। इसका पुलिस ने पता लगाकर चोरी के वाहनों के कटे पार्ट्स बरामद किए हैं। एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि इमरान और उसके साले आफान का पुराना अपराधिक रिकॉर्ड है। दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, पंजाब, हरियाणा सहित कई जिलों में वाहन चोरी के मुकदमे दर्ज है। आरोपी इमरान एक मिनट में बाइक चोरी करने में माहिर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें