भाजपा पार्षद राजीव काले ने आकर विरोध किया। गृहकर जमा कर रही कर्मचारी ने पार्षद पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए खिड़की बंद कर दी। इससे गृहकर जमा होना बंद हो गया। कर्मचारी भी तालाबंदी कर एकत्र हो गए।
हाउस टैक्स जमा करने को लेकर सोमवार को नगर निगम में बखेड़ा हो गया। गृहकर जमा करने के बाद भी जीआईएस सर्वे का 40 हजार बकाया पर्ची पर लिखने पर हंगामा हुआ। भाजपा पार्षद राजीव काले ने समर्थकों के साथ इसका विरोध किया। महिला कर्मचारी ने अभद्रता का आरोप लगाकर खिड़की बंद कर गृहकर जमा करने से इंकार कर दिया। हंगामे की जानकारी पर नगरायुक्त मौके पर आए। तीन घंटे तक गृहकर जमा नहीं हुआ। इससे लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
खिड़की खुलने के बाद परेशान खड़े हाउस टैक्स जमा करने आए लोग।
- फोटो : अमर उजाला
नगर निगम जो गृहकर जमा कर रहा है, उस रसीद पर जीआईएस सर्वे का बकाया भी लिख रहा है। सोमवार को एक नागरिक ने 10 हजार का गृहकर जमा किया। उसकी रसीद पर जीआईएस सर्वे का 40 हजार रुपये बकाया लिख दिया। इसकी जानकारी पाकर भाजपा पार्षद राजीव काले समर्थकों के साथ पहुंचे और विरोध किया। गृहकर जमा कर रही महिला कर्मचारी ने भाजपा पार्षद पर धमकाने और अभद्रता का आरोप लगाते हुए खिड़की बंद कर दी। इससे गृहकर जमा होना बंद हो गया। कर्मचारी भी तालाबंदी कर एकत्र हो गए।
नगर आयुक्त से बात करते भाजपा पार्षद।
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा पार्षद ने भी अपने और समर्थक बुला लिए। नगरायुक्त सौरभ गंगवार और अपर नगरायुक्त पंकज कुमार मौके पर पहुंचे। नगरायुक्त ने दोनों पक्षों को अपने कक्ष में बुलाया। पार्षद ने आरोप लगाया कि महिला कर्मचारी नागरिकों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करतीं। महिला कर्मचारी ने पार्षद पर धमकाने का आरोप लगाया। नगर आयुक्त ने दोनों पक्षों को समझाबुझा कर शांत कराया। इसके बाद महिला ने खिड़की के ताले खोलकर गृहकर जमा किए। इस दौरान तीन घंटे तक खिड़की बंद रहने से लोग परेशान रहे। व्यवस्था नहीं बना पा रहा निगम
पार्षद राजीव काले का कहना है कि जीआईएस सर्वे होल्ड हो गया था। इसके बाद भी लोगों को परेशान किया जा रहा है। नगर निगम व्यवस्था बनाने में फेल साबित हो रहा है। वहीं नगर आयुक्त सौरभ गंगवार का कहना है कि 81 हजार भवनों का सर्वे कराया गया है, जो जमा कराया जा रहा है, वह मौजूदा गृहकर है। बाकी सर्वे का बकाया गृहकर किस्तों में लिया जाएगा, जिसे रसीद पर लिखा जा रहा है।
लोग बोले - काम छोड़कर आए हैं
प्रह्लादनगर निवासी राकेश ने बताया कि ड्यूटी छोड़कर हाउस टैक्स जमा करने आया था। काफी देर से लाइन में लगा था। अब विवाद के बाद कर्मचारी उठकर चली गईं। आज की छुट्टी हो गई है। दिल्ली रोड स्थित सूर्यापुरम निवासी राज सिंह फौजी ने बताया कि निगम की व्यवस्था ठीक नहीं है। लोग अधिक हैं और खिड़की कम हैं। घंटाघर निवासी सुहैल ने बताया कि नगर निगम शोषण कर रहा है। सर्वे से अधिक बिल बनाया गया है। इस पर रोक लगनी चाहिए। काफी समय से लाइन में खड़ा था। नंबर आने का समय हुआ तो महिला कर्मचारी खिड़की बंद कर चली गईं।