केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर बालियान ने कहा कि पंचायत में भड़काऊ भाषण देने का झूठा मुकदमा दर्ज है। जिस दिन पंचायत हुई उस दिन बारिश हो रही थी।कोई माइक नहीं लगाया था फिर भी भड़काऊ भाषण देने का मुकदमा सपा सरकार ने झूठा दर्ज कराया।
कहा कि योगी सरकार दंगे के दौरान दर्ज हुए झूठे मुकदमों को वापस लेने की कार्रवाई करा रही है। इससे पहले कोर्ट में तारीख पर जाते हुए केंद्रीय मंत्री आम आदमी की तरह कचहरी गेट पर लगाए मेटल डिटेक्टर से तलाशी करवाकर कोर्ट परिसर में पहुंचे।