गाड़ी भरत चला रहा था। यहां जनपद के पुरकाजी क्षेत्र में धमात पुल के पास कार अनियंत्रित होकर गंग नहर में जा गिरी। मोहित और अनुज किसी तरह बचकर बाहर आ गए जबकि भरत और अनिल गंग नहर में डूब गए।
सूचना पर पुलिस ने क्रेन से कार को बाहर निकाला। जिसमें अनिल का शव बरामद हो गया, जबकि भारत का पता नहीं चला। पीएसी के जवान गोताखोर उसकी तलाश में लगे हुए है पुलिस ने चारों युवकों के परिजनों को सूचना दे दी है, जो अभी तक घटनास्थल पर नहीं पहुंचे।