फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कड़ी सुरक्षा के बीच केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान की कोर्ट में पेशी, ये मुकदमा है दर्ज

Thu, 13 Feb 2020 12:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान गुरुवार दोपहर मुजफ्फरनगर के एडीजे-4 कोर्ट में पेश हुए। केंद्रीय मंत्री पर पंचायत में कवाल कांड को लेकर भड़काऊ भाषण देने के मामले में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन


कवाल कांड को लेकर 31 अगस्त 2013 को नंगला  मंदौड़ की पंचायत में भड़काऊ भाषण देने के दंगे के मामले में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान एडीजे -4 कोर्ट में पेश हुए। उनके साथ पूर्व ब्लाक प्रमुख वीरेंद्र सिंह, भैंसी के पूर्व प्रधान जयप्रकाश शास्त्री आदि भी तारीख पर पहुंचे।  
विज्ञापन

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉक्टर बालियान ने कहा कि पंचायत में भड़काऊ भाषण देने का झूठा मुकदमा दर्ज है। जिस दिन पंचायत हुई उस दिन बारिश हो रही थी।कोई माइक नहीं लगाया था फिर भी भड़काऊ भाषण देने का मुकदमा सपा सरकार ने झूठा दर्ज कराया।
 
कहा कि योगी सरकार दंगे के दौरान दर्ज हुए झूठे मुकदमों को वापस लेने की कार्रवाई करा रही है। इससे पहले कोर्ट में तारीख पर जाते हुए केंद्रीय मंत्री आम आदमी की तरह कचहरी गेट पर लगाए मेटल डिटेक्टर से तलाशी करवाकर कोर्ट परिसर में पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें