फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पैसे वापस मांगे तो चला दी गोली, दो घायल हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 01 Nov 2018 01:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ न्यूज
विज्ञापन

यूपी के मेरठ में पैसे के लेन देन के विवाद में हुई फायरिंग में दो लोग घायल हो गए। घटना से आसपास अफरा तफरी मच गई। लोगों ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। वहीं घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र में सत्तर फुटा रोड पर शाहिद पुत्र सलीम की सेफ व अलमारी बनाने की फैक्ट्री है। वह आसिफ पुत्र अनवर के यहां से उसकी फैक्ट्री में काफी सामान आता है। बताया जा रहा है कि आसिफ के शाहिद पर सामान के करीब चार लाख रुपये हो गए थे। वह कई बार शाहिद से रुपये मांग चुका था लेकिन उसने रुपये नहीं दिए। गुरूवार सुबह आसिफ पैसे लेने के लिए फैक्ट्री पहुंचा था। इसी बीच दोनों में लेन-देन को लेकर कहा सुनी हो गई। 

विवाद इतना बढ़ गया कि शाहिद ने पिस्टल निकाल कर गोली चला दी। आसिफ जान बचाकर भागा तो उसकी कमर में गोली लग गई। वह घायल होकर दौड़ता हुआ फैक्ट्री में घुस गया और दरवाजा बंद कर लिया। जानकारी मिलते ही आसिफ के पिता मौके पर पहुंचे तो आरोपी शाहिद ने उनकी कनपटी पर पिस्टल तान दी और ट्रिगर दबा दिया, लेकिन निशाना चूक गया और गोली आसिफ की ही रिश्तेदारी में आए एक बच्चे मुफीद के पेट में जा लगी। वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना से इलाके में सनसनी मच गई। 
विज्ञापन


लोगों ने घायल मुफीद और आसिफ को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। लिसाड़ी गेट थानाध्यक्ष रघुराज सिंह के अनुसार मामला लेन-देन का है। पुलिस ने पिस्टल सहित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि वह डायल 100 को कई बार फोन लगाते रहे लेकिन घटना के डेढ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें