फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: इन दो सहेलियों की करतूत से हर कोई हैरान, परिजनों में मचा हड़कंप

Sat, 30 Jun 2018 01:57 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

सहारनपुर में एक युवक के लिए दो नासमझ सहेलियों ने न केवल परिवार की प्रतिष्ठा को दांव पर लगा दिया, बल्कि उन्हें खाने में नशीला पदार्थ देकर गहरी नींद सुला दिया। इसके बाद ये दोनों अपना सामान समेटकर एक युवक के साथ फरार हो गई। पुलिस ने जेल चुंगी से दोनों को बरामद कर लिया है। 

विज्ञापन


बता दें कि आरोपी युवक इन्हें वहां छोड़कर स्टेशन पर मिलने की बात कहकर फरार हो गया था। परिजनों को नशीला पदार्थ देने से पहले यह भी नहीं सोचा कि उसकी ओवरडोज उनकी जान के लिए भी खतरा बन सकती थी। परिजनों ने गांव शेखपुरा कदीम निवासी रुस्तम एवं एक अन्य के खिलाफ जनकपुरी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

मामला थाना जनकपुरी के एक मोहल्ले में का है। सहेलियों में एक की उम्र 15 साल और दूसरी की 16 साल है। शुक्रवार रात ये घर से फरार हुई थी। शनिवार की सुबह परिजनों की आंख खुलीं तो उन्हें घर में न पाकर हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन


दोनों परिवार के लोग थाना जनकपुरी पहुंचे तो पता चला कि दोनों एक साथ गई है। आनन फानन में सर्विलांस टीम को इस मामले के खुलासे के लिए लगाया गया, लेकिन उनके मोबाइल की लोकेशन नहीं मिली।

पढ़ें : युवक को बेड के नीचे देख दंग रह गई पुलिस, मामला जान खिसक जाएगी पैरों तले जमीन

विज्ञापन

यूपी पुलिस
जनकपुरी थाना प्रभारी सुशील दुबे ने बताया कि शनिवार शाम को लखनऊ से एक युवक का फोन एक किशोरी के परिजनों के पास पहुंचा और उसने बताया कि उनकी बेटी, उसके पास आने की बात कह रही है। पुलिस ने इस नंबर की तलाश की तो वह नंबर एक महिला का मिला। 
 
पुलिस ने महिला से सख्ती से पूछताछ की तो महिला ने दोनों किशोरियों के अपने भांजे के साथ जाने की बात कही। पुलिस रात भर उनकी तलाश में जगह-जगह दबिश देती रही। रविवार की सुबह चार बजे पुलिस ने दोनों किशोरियों को जेल चुंगी के पास से बरामद कर लिया। इस दौरान आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने दोनों किशोरियों का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद नारी निकेतन में भेज दिया है। किशोरियों के बरामद होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। पुलिस ने अब आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें