फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी:  मेरठ नगर निगम की बोर्ड बैठक एक, एजेंडे दो, हंगामा होना तय

Sat, 19 Jan 2019 12:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
meerut news
विज्ञापन

नगर निगम की 21 जनवरी को प्रस्तावित बोर्ड बैठक में दो एजेंडों को लेकर नगरायुक्त और महापौर आमने-सामने दिख रहे हैं। दरअसल पिछले साल हुई निगम कार्यकारिणी की दो विवादित बैठकों पर यह बोर्ड बैठक हो रही है। दोनों ही बैठकों के एजेंडे अलग-अलग हैं। यह तो 21 को ही पता चलेगा कि बोर्ड कार्यकारिणी की किस बैठक के प्रस्तावों पर अंतिम मोहर लगाएगा। लेकिन यह तय है कि बैठक हंगामेदार होगी।

विज्ञापन


एजेंडे पर हो गए हस्ताक्षर
निगम बोर्ड बैठक के लिए शुक्रवार शाम एजेंडे पर हस्ताक्षर भी हो गए। बोर्ड बैठक में पूर्व में कार्यकारिणी बैठक में रखे गए प्रस्ताव और उन पर हुई चर्चा पर सदस्य अंतिम निर्णय लेंगे। बोर्ड के सदस्य कार्यकारिणी की किस बैठक में पास प्रस्तावों पर मोहर लगाएंगे, इसको लेकर विवाद पनपता नजर आ रहा है।

कारण है कि एक कार्यकारिणी बैठक भाजपा पार्षदों के बहिष्कार के दौरान हुई थी। जिसको असंवैधानिक ठहराने के लिए भाजपा के संगठन पदाधिकारियों ने भी पूरा जोर लगाया था। जानकारी मिल रही है कि भाजपा पार्षद दूसरी कार्यकारिणी की बैठक में पास प्रस्तावों का बोर्ड बैठक में विरोध करेंगे। वहीं, आउट सोर्सिंग पर 200 सफाई कर्मचारियों और 137 वाहन चालकों को नौकरी मिलेगी या नहीं, यह भी बोर्ड के हाथों में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आपस में मेल नहीं खा रहे बिंदु
पिछले साल अगस्त माह में कार्यकारिणी की एक बैठक के विधिवत समापन न होने की बात कहकर महापौर सुनीता वर्मा ने दूसरी बैठक की थी। जिसका भाजपा सदस्यों ने बहिष्कार किया था, जिसको नगरायुक्त ने भी अमान्य होने की बात कही थी। अब दोनों ही कार्यकारिणी बैठकों के एजेंडे सामने आ गए हैं। जिनका बिंदु संख्या दो आपस में मेल नहीं खा रहा है।

जिसमें एक एजेंडे के बिंदु संख्या दो में कूड़ा निस्तारण, शहर की स्वच्छता के बिंदुओं पर चर्चा की गई। साथ ही आउट सोर्सिंग पर सफाई कर्मियों की भर्ती पर सवाल उठाए गए हैं। दूसरे एजेंडे के बिंदु संख्या दो में आउट सोर्सिंग पर भर्ती किए गए सफाई कर्मियों और चालकों को वेतन जारी न करने की भी बात कही गई है। 

हमारा एजेंडा सही
हमारा एजेंडा सही है। हम आउट सोर्स कर्मियों के नहीं बल्कि खराब व्यवस्था के खिलाफ हैं। अब ये कर्मचारी रहेंगे या नहीं, इसका फैसला बोर्ड ही करेगा। -सुनीता वर्मा, महापौर
 
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें