फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: घर से अगवा कर दूसरे समुदाय की किशोरी से सामुहिक दुष्कर्म, आरोपी फरार, मामला दर्ज

Sat, 19 Jan 2019 12:07 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
- फोटो : pexels.com
विज्ञापन

घटना यूपी के मुजफ्फरनगर के मोरना ककरौली क्षेत्र की है। यहां एक गांव में तीन युवकों ने घर में अकेली किशोरी को अगवा करने के बाद खेतों में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। शुक्रवार सुबह किशोरी ने घर लौटे परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिससे आक्रोश व्याप्त हो गया।

विज्ञापन


आरोपी दूसरे समुदाय के होने के कारण गांव में भी तनाव की स्थिति है, जिसके मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने वारदात की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

ककरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने तहरीर देकर बताया कि वह गुरुवार शाम गांव सीकरी में चल रहे पांच दिवसीय उर्स में शामिल होने के लिए गया था। घर पर उसकी नाबालिग बेटी मौजूद थी। आरोप है कि देर रात किशोरी को घर में अकेली देख गांव के ही तीन युवक जबरन अंदर घुसे और किशोरी को अगवा कर ले गए। 

विज्ञापन

आरोप है कि तीनों युवकों ने किशोरी को गांव के बाहर खेतों में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी किशोरी को किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। शुक्रवार सुबह परिजन लौटे तो बदहवास पीड़िता ने उन्हें घटना की जानकारी दी। इस पर परिजनों के होश उड़ गए। 

देखते ही देखते वारदात की जानकारी पीड़िता के पक्ष के ग्रामीणों को हुई तो आरोपी दूसरे समुदाय से होने के कारण तनाव के हालात उत्पन्न हो गए। घटना की सूचना मिलते ही ककरौली एसओ जितेंद्र अंबावत गांव में पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। 
विज्ञापन

पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजते हुए तीनों आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े। गांव में तनाव की स्थिति के मद्देनजर ऐहतियातन पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और बहुत जल्द उन्हें धर दबोचा जाएगा। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें