फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गार्ड ने संविदा कर्मचारी पर तानी पिस्टल, एसडीओ ने कहा- तुझे बर्बाद कर देंगे

Tue, 10 Jul 2018 04:35 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

मेरठ में सीएमओ के ड्राइवर द्वारा डॉक्टर को गोली मारने की घटना अभी शांत नहीं हुई कि अब पॉवर कार्पोरेशन के एक्सईएन के गार्ड ने पिस्टल तान दी। आरोप है कि गार्ड ने पिस्टल की नोक पर संविदा कर्मचारी से मीटर शंट करने वालों के नाम पूछे। 

विज्ञापन


लिसाड़ी गेट के अहमद नगर निवासी आसिफ पुत्र याकूब का कहना है कि वह लिसाड़ी गेट बिजली घर में संविदा कर्मचारी है। उसकी ड्यूटी लिसाड़ी रोड बिजली घर पर है। उसका आरोप है सोमवार को एक्सईएन संजय शर्मा, एसडीओ एके सिंघल ने उत्पीड़न किया और मीटर शंट करने वालों कर्मचारियों के नाम पूछे। आसिफ का आरोप है कि जब उसने कर्मचारियों के बारे में जानकारी न होने की बात कही तो एक्सईएन के गार्ड ने उस पर पिस्टल तान दी। 

पढ़ें : यूपी: सरकारी डॉक्टर को गोली मारने वाला चालक गिरफ्तार, पिस्टल बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि एसडीओ ने भी धमकाया और कहा कि अगर मीटर शंट करने वालों के नाम नहीं बताए तो वह बर्बाद कर देंगे। संविदा कर्मचारियों का आरोप है कि इस घटनाक्रम से बाद में आसिफ सदमे में था और मंगलवार को उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में उसे हापुड़ रोड पर मुस्कान हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। संविदा कर्मचारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जमकर हंगामा कर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संविदा कर्मचारी नेता भूपेंद्र, अमित खारी, देवेंद्र कुमार, राजू मुदस्सिर व अन्य लिसाड़ीगेट थाने पहुंचे और शिकायत की।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें