फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चेकिंग के लिए रोकने पर सिरफिरे ट्रक चालक ने ट्रैफिक पुलिस पर तान दी तलवार, बाल-बाल बची जान

Tue, 25 Feb 2020 05:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
traffic police - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में ट्रैफिक पुलिस का एक अजीबोगरीब ट्रक चालक से सामना हो गया। दरअसल, जिले में अंबाला रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान रोके गए एक वाहन चालक ने ट्रैफिक पुलिस की टीम पर तलवार तान दी। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी समय रहते पीछे हट गया और उसकी जान बच गई। हालांकि आरोपी को ट्रैफिक पुलिस ने पकड़कर चालान कर दिया। देखें तस्वीरें: -
विज्ञापन

2 of 6
traffic police - फोटो : अमर उजाला
जिले के अंबाला रोड पर बस अड्डे के पास मंगलवार दोपहर एक ट्रक को ट्रैफिक पुलिस ने रोकना चाहा तो चालक ने ट्रक से उतरते ही टीम पर तलवार तान दी। गनीमत रही कि ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारी ने पीछे हटकर अपनी जान बचा ली।
विज्ञापन

3 of 6
traffic police - फोटो : अमर उजाला
यही नहीं, तलवार के साथ ही यह चालक ट्रक से कूदकर भागने लगा। इससे कुछ देर के लिए मौके पर भगदड़ मच गई।आसपास मौजूद लोग भी ट्रक ड्राइवर के तेवर देखकर डर गए। वहीं कई लोगों ने अपने मोबाइल फोन से इस घटना की वीडियो बना ली।

4 of 6
traffic police - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि ट्रक चालक करनाल की ओर से ट्रक लेकर आ रहा था। यहां जैसे ही ट्रैफिक पुलिस ने उसे वाहन चेकिंग के लिए रोका तो उसने गुस्से में आकर तलवार निकाल ली और पुलिसकर्मी पर तान दी। ट्रैफिक पुलिसकर्मी तुरंत पीछे हट गया अन्यथा उसे चोट लग सकती थी। 
विज्ञापन

5 of 6
traffic police - फोटो : अमर उजाला
ट्रक चालक इतने पर ही नहीं रुका, बल्कि ट्रक की खिड़की खोलकर नीचे कूद गया। उसके तेवर देख वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी भी भाग उठे। उधर खुद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर भागने लगा हालांकि बाद में पुलिस टीम ने चालक को हिरासत में लिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
traffic police - फोटो : अमर उजाला
ट्रैफिक पुलिस की टीम ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। इसके बाद लापरवाही और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने सहित अन्य धाराओं में उसका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें