हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के शामली में आज दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ। यहां एक एक स्कूल वैन को एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। वैन में सवार स्कूली छात्र-छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जानें पूरी घटना :-
करनाल रोड पर दोपहर के समय स्कूली बच्चों को लेकर लौट रही एक वैन में एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। वैन में सवार बच्चों में अफरा तफरी मच गई। राहगीरों ने घटना की सूचना डायल-100 को दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे के बाद आस पास हड़कंप मच गया। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। गुस्साए लोगों ने काफी देर तक सड़क पर जाम लगाए रखा।
उधर दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही घायल बच्चों के अभिभावक अस्पताल की ओर दौड़े। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।वहीं स्कूल वैन चालक की हालत गंभीर बनी हुई है। बच्चों के परिजनों ने ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया।
पुलिस के अनुसार वैन चालक बच्चों को लेकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रक ने वैन में टक्कर मार दी। ट्रक का चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया है। मामले की जांच की जा रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/