फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मेरठ में लगे भूकंप के तेज झटके, सहम गए ऊंची बिल्डिंग और फ्लैट में रहने वाले, कुछ देर के लिए छायी दहशत

Tue, 06 Oct 2026 10:33 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: मेरठ में मंगलवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। मल्टी स्टोरी में रहने वाले और देर रात ऑफिस में काम करने वाले लोगों में दहशत फैल गई। कुछ देर के लिए धरती हिली, तो सब कांप उठे।
विज्ञापन
भूकंप। सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार रात करीब 10 बजकर 24 मिनट पर मेरठ और आसपास के कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। धरती के हिलने से लोग सहम गए और अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि, अभी तक किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

विज्ञापन
Trending Videos

यह घटना पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में महसूस की गई। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान रहा, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 बताई जा रही है। मेरठ में सुपरटेक सोसायटी जैसे इलाकों में लोग भूकंप के कारण अपने घरों से बाहर निकल आए। 

भूकंप के झटके करीब 30 सेकंड तक महसूस किए गए, जिससे लोगों में घबराहट फैल गई। ऊंची इमारतों में रहने वाले लोग विशेष रूप से भयभीत थे और तुरंत इमारतों से बाहर निकल आए। हालांकि, भूकंप ज्यादा देर तक नहीं रहा, लेकिन इसने लोगों के मन में दहशत पैदा कर दी।
विज्ञापन

यह पहली बार नहीं है जब मेरठ और आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इससे पहले भी कई बार इस क्षेत्र में भूकंप आ चुका है। उदाहरण के लिए, 3 नवंबर 2023 को पश्चिमी यूपी में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता 6.4 बताई गई थी। इसी तरह, 3 अक्तूबर 2023 को भी नेपाल से आए भूकंप के झटके पश्चिमी यूपी में महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता 6.2 थी।

ये भी देखें...
यूपी: मेरठ के बड़े बिल्डर अतुल गुप्ता के कार्यालय पर आयकर विभाग का छापा, शहर में चल रहे ये प्रोजेक्ट
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें