फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: जिला कारागार में कैदी समेत तीन बंदियों की हालत बिगड़ी

Fri, 11 Jan 2019 05:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
jail
विज्ञापन

यूपी के बागपत में जिला कारागार में कैदी समेत तीन बंदियों की हालत बिगड़ गई। जेल अस्पताल से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक कैदी की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन

  
जिला जेल में छोटे पुत्र साबूद्दीन निवासी बिलौचपुरा जमीन के विवाद के मामले में पांच साल की सजा काट रहा है। शुक्रवार को उसके सीने ने तेज दर्द हुआ। हालत बिगड़ने पर जेल अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन कोई आराम नहीं मिला। जेल अस्पताल से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कैदी ने बताया कि वह 20 दिन से बीमार है। जेल अस्पताल में सही इलाज नहीं मिलता।

विज्ञापन

जौहड़ी गांव निवासी आशु हत्या के मामले में जेल में बंद है। उसने गांव में ढाई साल पहले बिट्टू की हत्या कर दी थी। शुक्रवार को उसकी भी हालत बिगड़ गई। उसे खून की उल्टी, पेट दर्द व रीढ़ की हड्डी में दर्द की शिकायत है।
इसके अलावा लोनी निवासी महबूब ने ढाई माह पहले डौला गांव में अपनी पत्नी मोहसिना पर जानलेवा हमला किया था। वह जिला जेल में बंद है। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीनों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें